बिजनौर में किसानों और मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 114 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कई स्थानों पर गोष्ठी आयोजित की गई। चौधरी चरण सिंह चौक पर रालोद ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सम्मुख यज्ञ व हवन भी किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उधर, जिला प्रशासन द्वारा जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया और प्रदर्शनी मैदान में डीएम की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत किसान मेले का आयोजन भी किया गया।
डीएम जगतराज की अध्यक्षता में प्रदर्शनी मैदान में चौधरी चरण सिंह जयंती पर लगाए गए मेले में खेती से जुड़े अनेक स्टाल लगाए गए। डीएम जगतराज, सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने खुद स्टॉल पर जाकर अनेक जानकारी ली। उन्होंने गन्ना विभाग के स्टॉप पर डीसीओ ओपी सिंह, सचिव धर्मेंद्र सिंह से ट्रैंच व वन बड विधि से बोए जाने वाले गन्ने की जानकारी ली। जिले में धान की सर्वाधिक पैदावार के लिए किसान योगेश महाजन को सम्मानित किया गया। तजेंद्र सिंह, पीयुष कुमार, गुरमुख सिंह, मोहम्मद खालिद, जय सिंह, पुष्पा देवी, बदन सिंह, सागी सिंह, राजवीर सिंह, मोज्जम खां, ओम सिंह, रमेशचंद गुप्ता, मोहम्मद नवाज खां, अवनी राणा आदि को फसलों के उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही, उपपरियोजना निदेशक आत्मा योगेंद्रपाल सिंह योगी, पराग के जीएम दलजीत सिंह, दलजीत सिंह, दिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चांदपुर में नगर क्षेत्र में सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। रालोद कार्यकर्ताओं चौधरी चरण सिंह चौक पर एकत्र होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डा. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी साहब किसी भी तरह का जाति बिरादरी में भेदभाव नहीं रखते थे। डा.सत्येंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मयंक चौधरी, शीशपाल राठी, डा.अशोक त्यागी, डा.विकास तोमर आदि मौजूद रहे।
धनौरा नगरपालिका परिषद के चेयरमैन भाजपा नेता राजेश सैनी ने मोहल्ला ढम्मलपुरी में राहुल सैनी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। राकेश सैनी, विपिन सैनी, बाबूराम सैनी, राहुल सैनी, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा समिति कार्यालय उदय भवन में वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों और मजदूरों गांव के विकास के लिए संघर्ष किया है। उनका राजनैतिक जीवन ईमानदारी एवं सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल रहा है। कुलदीप सिंह, इंतजार जैदी, राजीव गर्ग, गुलनाज मलिक, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।