मंडावर के गांव मिर्ज़ापुर खादर में मकान की दीवार गिरने के बाद पीड़िता से जानकारी लेते खंड विकास अ
मंडावर। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के बीडीओ राजवीर सिंह सोमवार को ग्राम पंचायत सैफपुर खादर के गांव चंद्रभानपुर किशोर उर्फ मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने गांव में पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर घायल हुए गुलशन पुत्र प्रकाश से मिलकर जानकारी ली तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
रविवार को गांव निवासी सचिन के मकान की दीवार गिर गई थी। मलबे में दबकर पड़ोसी गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। देवमल के बीडीओ राजवीर सिंह, ग्राम प्रधान के पति साजिद अहमद तथा पंचायत सचिव निर्भय सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल व पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बीडीओ ने बताया कि मामले से तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया है तथा पात्रता के अनुसार लाभार्थी को जल्द ही सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
बीडीओ ने ग्राम पंचायत सैफपुर खादर में साफ-सफाई का जायजा लिया। सचिव को निर्देशित किया कि गांव में कहीं भी जलभराव न हो। इसके बाद पंचायत घर के निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक को नियमित फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजनौर से चंदक मार्ग तक कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, सामुदायिक शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, हैंडपंप का जायजा लिया है।