फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुंबई में ऑर्डर की डिलीवरी के दौरान सड़क हादसे में स्योहारा के 19 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
स्योहारा। मुंबई सड़क दुर्घटना में मृत मोहम्मद अजीम का फाइल फोटो फोटो स्रोत : परिजन
विज्ञापन
- विरामपुर निवासी मोहम्मद अज़ीम की हादसे में गई जान
विज्ञापन

- बकरीद के तीन दिन बाद रोजगार की तलाश में गया था मुंबई
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम विरामपुर निवासी मोहम्मद अज़ीम (19) की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक व्याप्त हो गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कम उम्र में हुई इस असामयिक मौत से परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम विरामपुर निवासी मोहम्मद अज़ीम पुत्र जुल्फ़ुकार रोजगार की तलाश में बकरीद के तीन दिन बाद मुंबई गया था। वह वहां ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। शनिवार 19 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह एक ग्राहक को ऑर्डर की डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार का अवसर मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता जुल्फ़ुकार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अज़ीम परिवार के बेहतर भविष्य और सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से मुंबई गया था। उसकी असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं। परिजनों के अनुसार मुंबई में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्योहारा लाया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें