विद्यार्थियों को बताए अधिकार और कर्तव्य
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधि के प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खान ने बताया कि हमें भारतीय नागरिक होने के अधिकार और कर्तव्य की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा अपने आसपास के लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरूआत पहली बार 1995 में सर्वोच्च न्यायालय ने की थी। इसकी शुरूआत समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए हुई थी। विधि प्रवक्ता डॉ. एमए खान ने कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ में संचालित लीगल एड क्लीनिक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कमजोर व असहाय वर्ग के लोगों को निशुल्क विधिक सहायता दी रही है। इस मौके पर महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, विधि प्रवक्ता सुरेश कुमार, विशाल विक्रम सिंह, मोहम्मद आफाक, पूजा ठाकुर, कंचन चौहान, दीपिका सिंह आदि मौजूद रहे।