फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती के नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी

Tue, 15 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन ने बासमती चावल में दाना नहीं पड़ने से हुए नुकसान की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में प्रभावित किसानों को कृषि विभाग की किसी योजना से लाभ दिलाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


किसानों ने कृषि विभाग से बीज खरीदकर बासमती धान पीबी 06 की बुवाई की थी। भाकियू के महासचिव दिगंबर सिंह के मुताबिक जिले के करीब 25000 बीघा रकबे में बासमती धान बोया गया। धान में दाना नहीं पड़ा। इसको लेकर किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय पर तालाबंदी की थी।

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के हस्तक्षेप पर जांच कमेटी बनी। कमेटी ने खेतों पर पहुंचकर क्राप कटिंग कराई। कृषि उपनिदेशक जसपाल के मुताबिक जांच में किसानों का नुकसान होने की बात सामने आई है। डीएम के माध्यम से जांच रिपोर्ट कृषि विभाग को भेज दी गई है। प्रभावित किसानों को कृषि विभाग की किसी योजना से लाभ दिलाने की संस्तुति की गई है। 
विज्ञापन


कृषि उपनिदेशक के अनुसार जिले में बासमती धान में दाना नहीं पड़ने से कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन अलग से होगा। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम गांव गांव जाकर नुकसान का सर्वे करेगी। राजस्व विभाग नुकसान की रिपोर्ट डायरेक्टर स्टेटिक्स को भेजेगा। वहां से नुकसान का भुगतान करने के लिए बीमा कंपनी को निर्देश किया जाएगा। 
विज्ञापन


बीमा कंपनी की आेर से उन्हीं किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा, जिन्होंने धान की फसल का बीमा करा रखा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें