फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मूल विधि, सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित प्रश्न दिलाएंगे अच्छे अंक

विज्ञापन
बिजनौर में आरबीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एसआई की परीक्षा के लिए लगी परीक्षा​र्थियों की लाइन। स
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र को लेकर मन में भय था, लेकिन प्रश्न पत्र पढ़कर राहत मिली। पेपर के सभी प्रश्न उनकी तैयारी में से ही थे। प्रश्न पत्र में मूल विधि, संविधान, हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान रहे। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर हल करने में समय कम रहा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी अंकित व धनश्याम ने बताया कि सेक्शन सामान्य हिंदी में साहित्यकार को पुरस्कार मिलने, सर्वनाम, उपन्यासकार के नाम आदि पर प्रश्न आए थे। बताया कि हिंदी के बहुत सरल प्रश्न थे। अभ्यर्थी सुबोध सुमन एवं सरर्वाज ने बताया कि प्रश्न पत्र में जीएस के प्रश्न बहुत आसान थे। बताया कि पेपर उनकी तैयारी के अनुरूप आया था। उन्होंने प्रारंभ में प्रश्नों को ध्यान से पढ़ा और फिर हल करना शुरू कर दिया। गणित में त्रिज्या, ट्रेन कितने समय दूरी पार करेगी जैसे सरल सवाल आए थे।
बाजार के ऊपर, दर, लाभ, गुणनफल, विधि वर्ग से अच्छे प्रश्न आए थे। बरेली से आए अभ्यर्थी ने बताया कि उसने पहले सिपाही की परीक्षा दी थी। एसआई परीक्षा का प्रश्न पत्र उससे आसान लगा है। उन्हें उम्मीद है कि वह परीक्षा में अच्छे अंक पाएंगे और उनका चयन होगा। अधिकारियों के अनुसार प्रथम पाली में परीक्षा के लिए 5040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3288 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 5040 में से 3340 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी जांच पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा है। अधिकारियों की टीम केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं। रविवार को भी इन 13 परीक्षा केंद्रों पर एसआई की परीक्षा का आयोजन होगा।

बिजनौर में आरबीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एसआई की परीक्षा के लिए लगी परीक्षार्थियों की लाइन। स

बिजनौर में आरबीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एसआई की परीक्षा के लिए लगी परीक्षार्थियों की लाइन। स

बिजनौर में आरबीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एसआई की परीक्षा के लिए लगी परीक्षार्थियों की लाइन। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें