फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक आईटी फंडामेंटल एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एप लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक आईटी फंडामेंटल एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एप लांच
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह ने सोमवार को गांव सुहागपुर में इंटर कालेज में प्रदेश के युवाओं को अंग्रेजी एवं कंप्यूटर में आनलाइन माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आई भारत लर्निंग एप को लांच किया।
पूर्व विधायक का कहना है कि कोरोना काल में प्रदेश के 70 प्रतिशत वित्तविहीन कालेजों ने प्रतिस्पर्धा के दौर में पढ़ाई से अपने हाथों को पीछे खींच लिया है। जिससे समाज के मध्यम और निम्न परिवारों के बच्चों के लिए आगे की पढ़ाई को सुचारु रखना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाओं को छात्र छात्राओं को घर बैठे आई भारत लर्निंग एप के माध्यम से अंग्रेेजी और कंप्यूटर की शिक्षा को मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सुहागपुर में आयोजित एप के फाउंडर सदस्यों ने एप को लांच करने से पहले इसकी महत्ता को बताया। कहा कि बच्चों से इस पढ़ाई को कराने के बदले उनसे कोई शुल्क नहीं लेना है। पूर्व विधायक के प्रयास से अंग्रेजी और कंप्यूटर के सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट व बेसिक आईटी फंडामेंटल कंप्यूटर को आन लाइन माध्यम से पढ़ाया जाएगा। बताया गया कि यह तीन माह का ही अनुबंधन किया गया है। बाद में इस अवधि को और बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद पूर्व विधायक ने एप को लांच किया। इस मौके पर फाउंडर सदस्य संदीप सक्सेना, गगनदीप सिंह, पारितोष परवालिक, हिमांशु त्यागी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें