फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन वाले विद्यालय में नहीं पहुंचे शिक्षक

विज्ञापन
शिक्षक। - फोटो : ???????
विज्ञापन
समायोजन वाले विद्यालय में नहीं पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन

धामपुर। समायोजन प्रक्रिया के तहत जिले के अधिक छात्र-छात्राओं वाले स्कूलों में स्थानांतरित हुए शिक्षकों पर जल्द ही निलंबन की कार्रवाई होगी। बीएसए की ओर से ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल स्तर पर 42 शिक्षकों को गैर विद्यालयों में समायोजित किया गया था। लेकिन अभी तक इनमें से केवल सात ने ही तैनाती वाले स्कूलों में कार्य ग्रहण किया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी योगेशपाल ने बताया कि शासन के आदेश पर समायोजन प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इस प्रक्रिया के तहत ऐसे विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जानी थी, जहां छात्र छात्राओं की संख्या अधिक और शिक्षकों की तैनाती कम थी। बीएसए महेशचंद की ओर से ब्लाक अल्हैपुर में जूनियर स्तर पर 42 शिक्षकों का गैर ब्लाकों के स्कूलों में तीन माह पहले समायोजन किया था। आरोप है कि इनमें से अब तक केवल सात शिक्षकों ही संबंधित विद्यालयों में कार्य योगदान कर सके हैं। बाकी शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में बीएसए की ओर से ऐसे सभी शिक्षकों का सितंबर, अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया गया था। बीईओ ने बताया कि नवंबर माह में इन सभी अधिकारियों पर बीएसए की ओर से निलंबन की कार्रवाई होगी। ब्लाक में प्राइमरी स्तर पर 10 शिक्षकों का गैर विद्यालयों में समायोजन हुआ था। इनमें नौ शिक्षकों ने संबंधित विद्यालय में कार्य योगदान कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें