फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मरम्मत न होने से हुआ बैराज पुल को नुकसान

Sun, 17 Aug 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज के पुल की जांच करते अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार को ब्रिज एक्सपर्ट की टीम ने बैराज का मुआयना किया। टीम की माने तो लंबे समय से देखभाल के अभाव और बेयरिंग की मरम्मत नहीं होने के कारण ये हालात बने हैं। बताया गया कि बाढ़ के पानी से पुल को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण के दिल्ली मुख्यालय से शनिवार को संयुक्त निदेशक एके श्रीवास्तव की अगुवाई में एक्सपर्ट की टीम बिजनौर बैराज पहुंची। टीम ने बैराज पुल के गेट नंबर 20-21 के सामने स्लैब के नीचे उतरकर बेयरिंग आदि का मुआयना किया।
इसके बाद अन्य पिलर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम ने बताया कि इस पुल के बेयरिंग और अन्य जगहों की मरम्मत नहीं की गई है। अगर समय से इन पर ध्यान रखा जाता और समय-समय पर इनकी मरम्मत होती रहती तो यह पुल इस हालत में नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन

जांच में प्रयोग हो रही ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट : बैराज पुल में खराबी ढूंढने के लिए ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट (एमबीआईयू) का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से अलग अलग स्लैब के नीचे गार्डर और पिलर कैप के बीच बेयरिंग आदि का मुआयना किया जा रहा है। मुआयना करने के साथ साथ फोटो और वीडियो भी बनाए गए, जिन्हें केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान और आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों से भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें