फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव अध्यक्ष, नईम महासचिव निर्वाचित

विज्ञापन
नगीना में बार एसोसिएशन के चुनाव में चुने गए अध्यक्ष चौधरी संजीव कुमार का स्वागत करते अधिवक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
संजीव अध्यक्ष, नईम महासचिव निर्वाचित
विज्ञापन

नगीना। बार एसोसिएशन नगीना की 2021 की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में चौधरी संजीव कुमार अध्यक्ष तथा मोहम्मद नईम महासचिव निर्वाचित घोषित हुए। नगीना मुंसफी परिसर में बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शनिवार को सुबह नौ बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। निर्धारित समय दोपहर दो बजे तक कुल 238 अधिवक्ता मतदाताओं में से 235 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान के बाद तीन बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारी दीपक सक्सेना ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में चौधरी संजीव कुमार ने नरेंद्र कुमार चौहान को मात्र दो वोटों से पराजित किया। संजीव कुमार को 117 वोट मिले, जबकि नरेंद्र कुमार चौहान को 115 वोट मिले। तीन वोट निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह ने 142 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी मसलाउद्दीन खां (89 वोट) को 53 वोटों से पराजित किया। महासचिव पद पर मोहम्मद नईम ने 121 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार सिंघानिया (64 वोट) को 57 वोटों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में अजयराज सिंह ने 118 वोट प्राप्त कर प्रदीप चौधरी (106 वोट) को 12 वोटों से हराया। उपमंत्री (प्रशासन) पद पर नरेश कुमार सैनी (124 वोट) ने आशुतोष शर्मा (106 वोट) को 18 वोटों से हराया। उपमंत्री (पुस्तकालय) पद पर जियाउल इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी (वरिष्ठ) के तीन पदों पर राजेंद्र पाल सिंह, सैय्यद जुल्फिकार अली जैदी व सुरेश सिंह कश्यप, कार्यकारिणी (कनिष्ठ) के तीन पदों पर विनीत कुमार, पीयूष कुमार व सत्येंद्र कुमार निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें