फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बार एसोसिएशन चुनाव का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर वकील दो धड़ों में बंट चुके हैं। यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा है, याचिका पर आज सुनवाई होगी। उधर एल्डर कमेटी ने भी चुनाव ने भी चुनाव की घोषणा कर रही है, जिसने नामांकन की तारीख आज शुक्रवार को तय की है जबकि जिला बार एसोसिएशन के चुनावी कार्यक्रम के तहत 16 को नामांकन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता अंकित की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें जिला बार के वर्तमान अध्यक्ष द्वारा बनाई गई चुनाव समिति को गलत बताया गया है। एल्डर्स कमेटी को जिला बार के चुनाव कराने में लीगल बताया है। इस याचिका पर आज सुनवाई होगी। बता दें कि पिछले दिनों चुनाव अधिकारी चरत सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम तय किया था, जिसके अनुसार 16 मार्च को नामांकन होगा, इसी दिन नामांकन पत्रों की बिक्री और जांच के होगी। 18 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी। मतदान 25 मार्च को सुबह आठ बजे से मतदान होगा। उधर एल्डर्स कमेटी ने भी अपनी तरफ से चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर रखी है। इनके अनुसार आज शुक्रवार को नामांकन और 24 मार्च को मतदान की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें