जाफराबाद क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में ट्रक और पिकअप की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। उन्हें समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात जफराबाद पुलिस चौकी के पास यह हादसा हुआ। नजीबाबाद से कोटद्वार दिशा में जा रहे ट्रक और कोटद्वार से नजीबाबाद दिशा में आ रही पिकअप की जबर्दस्त टक्कर हुई। हादसे में पिकअप में सवार भीम सिंह और सुनील कुमार घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक और परिचालक को पीट दिया। बाद में चालक और परिचालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपियों की तलाश हो रही है।