फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी कर्मवीर योद्धा अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
धामपुर में बैंक अधिकारियों, कर्मियों को कर्मयोद्वा अवार्ड से सम्मानित करते अग्रवंश वैलफेयर सोस - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बैंककर्मी कर्मवीर योद्धा अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन

धामपुर। अग्रवंश वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारियों को अग्र कर्मवीर योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया।
पंजाब नेशनल बैंक मंडी शाखा में अग्रवंश वेलफेयर सोसाइटी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि कोरोना में लोग एक दूसरे के पास जाने तक से डर रहे हैं। ऐसे में बैंक कर्मियों ने सच्ची सेवा करते हुए उपभोक्ताओं को बैंक द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। संरक्षक डॉ आदित्य अग्रवाल व अशोक अग्रवाल ने कहा कि बैंक कर्मियों की इसी सेवा का सम्मान करते हुए अग्र कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया है। सोसायटी सदस्यों द्वारा बैंक के सभी कर्मियों, चीफ मैनेजर बृजलाल गुप्ता, सीनियर मैनेजर विभु बंसल, आशीष चौहान, रोहतास सिंह, सुरभि सागर, अंकिता सिंह, कमल गुप्ता, सचिन कुमार, निवेदिता वर्मा, सचिन गौतम, एलआर सिंह, विशाल कुमार, गगन पंवार को अग्र कर्मवीर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, संरक्षक डॉ आदित्य अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, महासचिव सचिन अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

बैंक के चीफ मैनेजर बृजलाल गुप्ता ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक स्थापना के दिन से ही लगातार देशवासियों की सेवा में लगा हुआ है। बैंक एंप्लाइज यूनियन के जिला महासचिव अमित गुप्ता ने कहा कि बैंक कर्मियों के कारण ही लॉकडाउन में लोगों को नकदी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें