बिजनौर में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी स्रोत संगठन
बिजनौर। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर बैंक कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर देर शाम प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों ने सरकार की बैंक कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय बिजनौर पर एसबीआई सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने बैंकों का सामान्य कामकाज समाप्त होने के बाद एसबीआई बिजनौर के क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने सरकार और इंडियन बैंक की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, निजीकरण बंद करने , ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख रुपये करने और आउटसोर्सिंग तत्काल बंद किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन में आंचलिक सचिव मोहित कुमार, गौरव वर्मा, संदीप सिंघल, सोमपाल सिंह, नेहा, प्रीति, शैली, विकास कुमार, संदीप कुमार सहित एसबीआई, पीएनबी, आईओबी आदि बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।