फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना जख्म के ही कर दी मरहम पट्टी

Mon, 22 Sep 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल से एसडीओ के पूरे सिर पर बंधी पट्टी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बिजनौर। बिजली विभाग के एसडीओ का मामला तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग एसडीओ पर फर्जी मेडिकल बनवाने की बात कर रहे हैं। एक वीडियो में एसडीओ के सिर में मरहम पट्टी नजर आ रही है। जबकि दूसरी वीडियो में पट्टी गायब है। डॉक्टरों का कहना है कि हमने सिर में पट्टी नहीं बांधी।
विज्ञापन

गत्ता फैक्टरी में बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में नवादा चौहान निवासी कुछ लोग शनिवार को बिजली कार्यालय में पहुंचे। आरोप है कि वहां एसडीओ विवेक कुमार विश्वकर्मा के साथ मारपीट की। एसडीओ ने अपहरण करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद एसडीओ को मेडिकल के लिए नहटौर स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। एसडीओ के हाथ में चोट आई। इसके अलावा कान के पीछे, कमर में चोट की पुष्टि हुई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एसडीओ के सिर में पट्टी बंधी हुई है।
जब, एसडीओ बिजनौर मेडिकल अस्पताल पहुंचे तो सिर में पट्टी नहीं बंधी थी। किसानों ने फर्जी मेडिकल बनवाने का आरोप लगाया। इस मामले में नहटौर स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. भानूप्रताप सिंह का कहना है कि एसडीओ को सामान्य चोट थी। उन्होंने मेडिकल में भी यही दर्शाया है। सिर में कोई पट्टी नहीं बांधी गई थी और न ही बिजनौर रेफर किया गया। वहीं, मेडिकल अस्पताल के ईएमओ डॉ. रामकुमार ने बताया कि एसडीओ के ज्यादा चोट नहीं थी। हाथ में चोट लगी है। लेकिन हड्डी फ्रैक्चर नहीं है।

बिजनौर मेडिकल अस्पताल से एसडीओ के पूरे सिर पर बंधी पट्टी। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें