फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पर्चा दवा देने पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में अब बिना चिकित्सक के पर्चे के किसी भी मरीज को दवा नहीं मिलेगी। प्रशासन ने बिना पर्चे के दवाई देने पर रोक लगा दी है। कोरोना में केवल जुकाम के ही मरीज लगातार मिलने पर यह निर्देश जारी किए गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जुकाम, बुखार, खांसी, सिर में तेज दर्द, गंध न आना, शरीर में दर्द होना आदि कोरोना के प्रमुख लक्षण माने जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के ज्यादातर मरीजों में लक्षण नहीं आ रहे हैं। जिनमें लक्षण आ भी रहे हैं, उन मरीजों को भी मामूली जुकाम ही है। जुकाम व हल्का बुखार होने पर आमतौर पर कोई भी चिकित्सक के पास नहीं जाता है और आसपास के मेडिकल स्टोर से ऐसे ही मरीज दवा ले लेते हैं। वर्तमान समय में मरीजों व मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा बरती जा रही ये लापरवाही भारी पड़ सकती है।
जिले में करीब 1800 मेडिकल स्टोर चल रहे हैं। कोरोना के मरीजों में केवल जुकाम के ही लक्षण आने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को बिना चिकित्सीय पर्चे के दवा देने पर रोक लगा दी गई है। मेडिकल स्टोर पर कोई भी दवा लेने के लिए चिकित्सक का पर्चा होना चाहिए। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि मरीज बीमारी होने पर निजी या सरकारी चिकित्सक के पास जाएं और वहां उनकी स्थिति देखी जा सके।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर दिखाएं चिकित्सक को
औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार सभी मेडिकल स्टोर संचालकों व एसोसिएशन पदाधिकारियों को बिना चिकित्सक के पर्चे के दवा न देने को कहा गया है। अगर किसी की तबीयत खराब है तो वह चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें