बागपत में सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में मुख्यालय से सटे सिसाना गांव के जंगल में बुधवार रात एक युवती का शव सूटकेस में बंद जला दिया गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुट गई है।