कालागढ़ के कार्बेट नेशनल पार्क में घूमती बाघिन।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के कालागढ़ में कार्बेट नेशनल पार्क के इलाकों में बाघिन के बच्चों के साथ दिखाई देने से पर्यटकों का उत्साह काफी बढ़ गया है। वहीं, पार्क प्रशासन में उत्साह का माहौल भी बढ़ गया है। पार्क के उपनिदेशक के अनुसार पार्क में बाघिन के बच्चे पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं।
इन दिनों कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटन चल रहा है। इसकी वजह से देश विदेश से आने वाले पर्यटक इन दृश्यों का आनंद ले रहे हैं। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा के अनुसार ढिकाला, ढेला और झिरना पर्यटन जोन में इन दिनों बाघ और बाघिन की चहलकदमी बढ़ गई है।
कालागढ़ से लेकर ढिकाला तक यह खास है। ढिकाला में सड़क पर, सर्पदुली रेंज में और ढेला में बाघिन अपने बच्चों के साथ दिखाई दे रही है। बाघिन के बच्चों को देखकर पर्यटकों में खासा रोमांच है। इस बार पर्यटकों को पार्क के सभी जोन में रामनगर क्षेत्र से आने जाने की अनुमति मिली है। कालागढ़ से पर्यटन बंद होने से इस क्षेत्र के नागरिक वनों में नहीं जा पा रहे हैं।