फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डाक छात्रों के हवाले कर देता है बाबू

विज्ञापन
कादराबाद क्षेत्र के गांव हिदायपुर टांडा में पुस्तकालय भवन में रखी ग्रामीणों की डाक पत्र। संवाद
विज्ञापन
कादराबाद। गांव हिदायपुर चौहड़वाला पोस्ट ऑफिस में आने वाली डाक लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों के हवाले है। ग्रामीणों ने डाक बाबू पर डाक न बंटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव हिदायपुर निवासी ग्रामीण विष्णु सिंह, रामगोपाल, डालचंद, दिनेश कुमार, नीरज, युवराज, हर्ष आदि ने बताया कि गांव में आने वाली ग्रामीणों की डाक, एटीएम, आधार कार्ड, चेक बुक, ज्वाइनिंग लेटर जैसे तमाम कीमती डाक लंबे समय तक ग्रामीणों को नहीं मिल पाते हैं। परेशान ग्रामीण खुद ही सचिव के कार्यालय आकर डाक ले जाते हैं। सचिव भवन में ही लाइब्रेरी संचालित हैं। यहां ग्रामीण डाक कार्यालय पर लटका ताला देख कर लाइब्रेरी में पढ़ने आने वाले छात्रों से अपनी डाक की जानकारी करते दिखते हैं। डाक बाबू स्वयं डाक न बांटकर लाइब्रेरी के भवन में ही छात्रों के हवाले कर जाता है। अमर उजाला की टीम के मौके पर पहुंचने पर एक छात्र ने एक बैग में रखी सैकड़ों डाक निकाल कर दिखाई। उन्हें यह कहकर दिया गया है कि कोई मांगने आए तो दे देना। सहायक डाक निरीक्षक धामपुर आरबी सिंह ने शीघ्र जांच कर डाक बंटवाने की समुचित व्यवस्था कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें