नहटौर में निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
नहटौर। श्री श्याम लखदातार दीवाना मंडल की ओर से श्री खाटू श्याम अमृत महोत्सव के तहत रविवार को बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
यात्रा हल्दौर चौराहे से शुरू होकर पीर की चुंगी, चामुंडा देवी मंदिर, मोहल्ला लकड़हारान, होलियान, धर्मशाला, सराय जोखा सिंह, अब्दुल्ला चौक, नेजो सराय आदि से होती हुई छापेग्रान में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का कई स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में श्रद्धालु हाथों में धर्मध्वज लेकर तथा डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। यात्रा के दौरान जय श्री श्याम के उद्घोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रवण सैनी, नीशू सैनी, विकास सैनी, बंटी सैनी, मोहित कुमार, आकाश कुमार, राहुल सैनी, निक्की सैनी, अंजनी सैनी, संजू सैनी आदि शामिल रहे।