फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे को तीन साल की सजा

Tue, 17 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो)। एडीजे नसीम अहमद ने हमलावर बाप-बेटे को तीन तीन वर्ष के कारावास व दस दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। धामपुर के गांव बगदाद अंसार निवासी नजमा खातून ने रिपोर्ट लिखाई थी कि बच्चों के बीच खेलकूद के दौरान विवाद हो गया था।
विज्ञापन


छह अक्तूबर 2006 की शाम छह बजे मोहम्मद अली जान, उसके पुत्र सुहैल अहमद, नवेद औन जुनेद ने नजमा के पति हबीब अहमद को घर के बाहर बुलाया। उसका पति व पुत्र कासिम घर के बाहर आए, तो आरोपियों ने उनको गाली देनी शुरू कर दी। मना करने पर अली जान ने तवल व सुहैल अहमद ने तलवार से हबीब व कासिम पर वार कर घायल कर दिया।

शासकीय अधिवक्ता भस्सूराम के अनुसार नवेद व जुनैद के नाबालिग होने के कारण उनका मामला सुनवाई के लिए जुवेनाइल कोर्ट को भेज दिया गया है। अली जान व उसके पुत्र सुहैल अहमद को कोर्ट ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें