बिजनौर। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने किसान सेवा सहकारी समिति खंडसाल में कर्मचारी दुष्यंत कुमार की नियुक्ति को जांच में फर्जी पाया है। संचालक मंडल से कर्मचारी की नियुक्ति को निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जांच अधिकारी ने पाया कि सहकारी समिति संचालक मंडल द्वारा जो प्रस्ताव पारित किया गया है, उसमें कर्मचारी का नाम का उल्लेख नहीं है। कर्मचारी की नियुक्ति प्रस्ताव में दैनिक वेतन पर रखने की गई थी, जबकि कर्मचारी को मासिक वेतन दिया है।
सहायक आयुक्त ने सचिव को दोषी मानते हुए संचालक मंडल की बैठक में दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा है।इस आदेश के दुष्यंत कुमार को हटा दिया गया।