फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी बंद पड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल मेें भी बंद पड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल
विज्ञापन

धामपुर। सुहागपुर गांव में सरकार की ओर से आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित है। लेकिन यह अस्पताल कोरोना संक्रमण काल में भी पिछले काफी समय से बंद पड़ रहा है। अस्पताल के कर्मचारियों और डाक्टरों का कोई अता पता नहीं है। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कराकर अस्पताल को व्यवस्थित ढंग से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डीपी सिंह आर्य, दिनेश कुमार, कन्हैया सिंह, भूरा सिंह का कहना है कि कोरोना काल में संक्रमण से बीमार लोग उपचार कराने को तड़प रहे हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों में ताले लटके हुए हैं। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ऐसे में अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह से विमुख हैं। धामपुर तहसील क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल और सुहागपुर में केवल दो ही आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। इन दोनों अस्पताल में सुविधाओं का अपार टोटा है। गांव सरकड़ा का अस्पताल भी पिछले काफी दिनों तक बंद रहने से ग्रामीणों को दिक्क्त आई। लोगों की शिकायत पर डीएम के आदेश पर ही एक सप्ताह पहले फिर से चालू हो सका है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वे जांच कर कार्रवाई करेंगे। अस्पताल को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें