फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
नजीबाबाद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस रेली का शुभारम्भ करती एसडीएम संगीता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एसडीएम ने 18 वर्ष आयु के नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

एमडीएस इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। तहसील परिसर में नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी एकत्र हुए। एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। एमडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनामिका यादव, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की उर्मिला देवी, मूर्ति देवी कन्या इंटर की प्रधानाचार्या शोभा वर्मा, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शबाना हाशमी के नेतृत्व में शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण करते हुए रैली एमडीएस इंटर कॉलेज पहुंची। विद्यार्थियों ने नुकक्ड़ नाटक, भाषण, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बीएलओ इमरान अहमद, मुकेश देेवरानी, नितिन मोहन, मो. राशिद, सविता शर्मा, मधु भारती, कमला शर्मा आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मोबीन हसन, अमर सिंह, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें