फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
नूरपुर के आरआर पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो के विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नूरपुर। आरआर पब्लिक स्कूल में हुए स्वागत समारोह में नजीबाबाद में आयोजित की गई 15वीं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आरआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता के अनुसार इस प्रतियोगिता में जिले के कई ताइक्वांडो क्लब और स्कूलों से 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। आरआर पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो कोच जीवन सिंह के निर्देशन में आदित्य त्यागी, हरमीत, देवांश त्यागी व अंकित कुमार ने प्रतिभाग किया था।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरमीत ने स्वर्ण पदक, आदित्य त्यागी ने कांस्य पदक, देवांश त्यागी ने कांस्य पदक व अंकित कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मंगलवार को सभी विजयी खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले विजेता लखनऊ में 19 से 20 अगस्त तक आयोजित सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक टीकम सिंह, खेल शिक्षक संजीव डबास, चंचल कटारिया, प्रशांत मेहरा, नीरज त्यागी, अनुराग शर्मा, कपिल, प्रिंस कुमार, अजय चौहान, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें