फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मयोद्धा बने बैंक कर्मियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
चांदपुर के गांव स्याऊ में एसबीआई की शाखा में बैंक कर्मचारियों को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कर्मयोद्धा बने बैंक कर्मियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

चांदपुर। बैंक कर्मचारी संकट की इस घड़ी में अपने कर्तव्य को निभाते हुए लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के प्रयास में अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंक कर्मियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कोरोना जंग में जहां डाक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी अपना योगदान दे रहे हैं, वहीं बैंक कर्मचारी अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए लोगों की आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने चांदपुर को पूरी तरह से सीज किया हुआ है। ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक की स्याऊ शाखा के कर्म योद्धा संकट की इस घड़ी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बिना किसी भय के पूरे समय बैंक में कार्य कर रहे हैं। बैंक प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि स्याऊ शाखा सफाई कर्मचारियों, चिकित्सक क्षेत्र, पुलिस, गैस उपभोक्ता आदि सभी उपभोक्ताओं का पूरा ध्यान रख रही है। स्याऊ शाखा उपभोक्ताओं के साथ-साथ जरूरतमंद खातेदारों को भी सुविधा दे रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन बैंक कर्म योद्धा प्रबंधक राजेश गुप्ता, अभिनय कुमार, अतुल कुमार, शीतल, अभिश्रष्ठा, दिनेश, बसंत आदि का फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सम्मान करने वालों में सुरेंद्र खन्ना, जितेंद्र विश्वकर्मा, राहुल खन्ना, अनुराग अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें