उद्यमियों से कर्मचारियों को वेतन देने की अपील
बिजनौर। जमीयत उलेमा ए हिंद के सदर अरशद महमूद कासमी ने समय रहते लॉकडाउन लागू कर कोरोना महामारी से देशवासियों की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से उद्योगपतियों, व्यापारियों, दुकानदारों, स्कूलों, मदसरों, प्राइवेट फर्म मालिकों से अपील करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में अपने यहां काम वाले कर्मचारियों अथवा गरीब श्रमिकों को काम से न निकालें। उनका वेतन न रोकें। लॉकडाउन जारी रहने तक मानवीय आधार पर उन्हें वेतन देते रहें। ताकि उन्हें और उनके परिवार को दो वक्त का खाना मिल सके।