फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी करने वाली छात्रा को चे - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर 18 जनवरी से चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन हो गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के श्रेष्ठ चालकों-परिचालकों, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, चिकित्सकों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एसपी धर्मवीर सिंह, एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान कराई गई विभिन्न गतिविधियां बताईं। डीएम और एसपी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद बिजनौर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष नीरज तुली, डा. प्रमोद देशवाल, टीएसआई कमल किशोर, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के तीन चालक और तीन परिचालकों को एक साल के सेवाकाल में शून्य दुर्घटना के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा एनसीसी के कर्नल आंचल कुमार, आरजेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या, परिवहन विभाग के लेखाकर नईम अहमद, वरिष्ठ सहायक सत्यप्रकाश, शिक्षक गयूर आसिफ को भी पुरस्कार दिए गए। डीएम ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हम सभी को समस्त यातायात नियमों का पालन करना बेहद ही जरूरी है। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बिजनौर डिपो के एआरएम विनोद कुमार मौर्य, यातायात उप निरीक्षक कमल किशोर के अलावा लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
एआरटीओ प्रशसान के अनुसार कुमारी अंजुम, कुमारी सोनिया, कुमारी फिजा रिजवी, साक्षी राजपूत, रजिता धारीवाल, कुमारी अरशी, ऋतु यादव, कुमारी शहजा, मुकेश कुमार, मानसी, निशि राजपूत, रुचि राजपूत, कुमारी रिया गौड़, सोनिया, मधु शर्मा, अजका मिर्जा, अनमोल भारद्वाज, नंदिनी चौहान, सादिया, खिजा बतूल, कुमारी भुवन, प्रियंका मारवाड़ी, गुड़िया रानी, श्रद्घा विश्वास आदि छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने पर डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कविता प्र्रतियोगिता में साबिर प्रथम
फोटो
किरतपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कालेज लौटे विद्यालय के नोडल अधिकारी दानिश अख्तर ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश पर 20 जनवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के माध्यमिक स्कूलों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच कविता स्लोगन, पेंटिंग, रंगोली, लघु कथा, पोस्टर कहानी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुस्लिम इंटर कॉलेज के छात्र मो. साबिर ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम और मो. साबिर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शासन की ओर से होनहार छात्र मोहम्मद अशहद को 15 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन द्वारा भी मो अशहद और मो साबिर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें