प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
अफजलगढ़। फाइट कोरोना मूवमेंट के अंतर्गत कोरोना संक्रमण रोकथाम पर आपकी सोच, बिजनौर में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में 12 वां स्थान लाने वाले मोहित पवार को कोतवाल की ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
चार अप्रैल को ऑनलाइन कोरोना संक्रमण बिजनौर में रोकथाम पर आपकी सोच पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतियोगियों ने भाग लिया था। इसमें नगर के मोहल्ला गौहरअली खां निवासी मोहित पवार पुत्र राजू सिंह ने भाग लेकर 12 वां स्थान प्राप्त किया था। सोमवार को मोहित पवॉर को कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजवीर सिंह व राजू सिंह उपस्थित रहे।