फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वैन की टक्कर से ऑटो यात्री की मौत

विज्ञापन
नूरपुर सड़क हादसे में घायल हुई सवारी सीएचसी में उपचाराधीन। स्रोत अस्पताल - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर गोहावर के पास सोमवार की सुबह नौ बजे ईको वैन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो सवार राम सिंह (70) की मौत हो गई जबकि मृतक के भतीजे समेत आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मुरादाबाद की ओर से सवारियों के बैठाकर नूरपुर की ओर आ रहे एक ऑटो में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ईको वैन ने टक्कर मारी, टक्कर लगते ही ऑटो खाई में जा पलटा। घटना के बाद सवारियों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राम सिंह (70) निवासी गांव मुकरपुर सत्ती थाना हल्दौर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अन्य घायलों सोमपाल सिंह निवासी गांव मुकरपुर सत्ती हल्दौर, दंपति धर्मवीर सिंह, शकुंतला निवासी गांव खासपुरा, रीना, निशी, अंजली ग्राम कतुपुरा थाना नौगांवा सादात, जगराम सिंह निवासी गांव गल्लाखेड़ी थाना स्योहारा को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अधेड़ के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। यह हादसा सीसीटीवी में भी कैद हो गया।

नूरपुर सड़क हादसे में घायल हुई सवारी सीएचसी में उपचाराधीन। स्रोत अस्पताल- फोटो : kathua news

नूरपुर सड़क हादसे में घायल हुई सवारी सीएचसी में उपचाराधीन। स्रोत अस्पताल- फोटो : kathua news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें