फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के जलालाबाद पुल से गुजरने लगे वाहन

विज्ञापन
जलालाबाद से गुजर रहे फोरलेन के फ्लाईओवर से गुजरता वाहन। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद में फोरलेन पुल बनकर तैयार, राहगीरों को आवागमन में राहत
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन का जलालाबाद पुल बनकर तैयार हो गया है। फोरलेन पुल से वाहन गुजरने लगे हैं। हरिद्वार जाने के लिए वाहनों को अब नजीबाबाद से नहीं गुजरना पड़ेगा।

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। जलालाबाद में रेलवे लाइन के ऊपर फोरलेन पुल का निर्माण पूरा हो गया है। अब राहगीरों को नजीबाबाद शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। फोरलेन पर वाहन सरवनपुर से जलालाबाद फोरलेन पुल होते हुए भागूवाला तक वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भागूवाला में कोटावाली नदी पर पुल भी बनकर तैयार हो गया है। पुल को पहुंच मार्ग के माध्यम से फोरलेन से जोड़ा जाना शेष है। जल्द ही कोटावाली नदी के दूसरे फोरलेन पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। फिलहाल कोटावाली नदी पर बने फोरलेन के पहले पुल से वाहनों का आवागमन हो रहा है। मार्च में कोटावाली नदी पर बने दूसरे पुल से भी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें