फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के 25 जर्जर विद्यालय भवनों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों के 25 जर्जर भवनों की हुई नीलामी
विज्ञापन

नजीबाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के खस्ताहाल 25 स्कूल भवनों की एडीओ पंचायत की उपस्थिति में नीलामी हुई। शिक्षा विभाग ने ठेकेदारों से एक सप्ताह के भीतर खस्ताहाल भवन की सामग्री विद्यालय परिसर से उठाने के निर्देश दिए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल, एडीओ पंचायत ऋषि कुुमार, एआरपी मोबीन हसन की उपस्थिति में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर परिसर में खस्ताहाल स्कूल भवनों की नीलामी हुई। नीलामी में विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में ठेकेदारों ने भाग लिया। दस हजार रुपये की अग्रिम धनराशि जमा कराकर पुराने भवनों को नीलामी में लेने वाले ठेकेदारों को शिक्षा विभाग ने 30 जून तक खस्ताहाल भवन गिराकर उसकी सामग्री विद्यालय परिसर से हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी शशि भूषण, मुख्य अध्यापक मो.आबिद कुरैशी, ग्राम प्रधान मो.अनवर, धीर सिंह, इकबाल अहमद, नितिन चौहान, मुदस्सिर नजर, कुलदीप, नौबहार सिंह आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें