फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन की राजपुर नवादा में आयोजित हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश और केंद्र सरकार को बताया किसान विरोधी
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान संगठन की पंचायत में किसानों ने कृषि बिल के नाम पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। संगठन में सक्रिय भागीदारी के लिए फुरकान खां को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सय्यद इमरान अली के नेतृत्व में गांव राजपुर नवादा उर्फ असलमपुर झोजा में संगठन के प्रांतीय नेताओं की उपस्थिति में किसान पंचायत आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने और किसानों पर जबरन कृषि कानून थोपने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष असलम राना और फुरकान खां ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर कृषि उपज का किसानों को लाभ दिलाने के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। सपा नेता नफीस अहमद के संचालन में आयोजित भारतीय किसान संगठन की बैठक में संगठन के प्रति सक्रिय योगदान के लिए फुरकान खां को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। पंचायत में लोकेश नागर, भूपेंद्र सिंह, नौशाद चौहान, परवेज शेख, शहजाद अली, सरफुद्दीन शाह, इमरान अंसारी, सलीम अहमद, मो.जाकिर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें