बिजनौर। एमकेडी अग्रिम एकेडमी में दीपक सजाओं और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बच्चों ने आकर्षक रंगोली व दीपक सजाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने बच्चों को स्कूल प्रशासन की ओर से प्रोत्साहित किया गया।
दीपावली पर्व के मद्देनजर एमकेडी अग्रिम एकेडमी में आयोजित रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस की ख्याति, विधि, आलिया, हिमानी, पल्लवी व गौरी ने प्रथम, ब्लू और येलो हाउस के सत्यम, उम्मे हानी, प्राची, समीक्षा, अवनि व मानव ने द्वितीय तथा रेड हाउस के निशांत, कनिका, जैसिका, निधि, आकृति, माही, सलोनी, अरशुमा, दीपाली, प्रियंका व जारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस की सिद्धि सिंह, जिया चौधरी, भाविका, संजीविनी, हिमानी व अंशिका ने प्रथम, ब्लू हाउस की माही, अवनि, राशि, जिक्रा, मोक्षी, अक्षी, फातिमा ने द्वितीय तथा रेड व येलो हाउस की साहिबा, सुब्हानी, प्रतिज्ञा, प्रियांशी, अदीबा, शालू, मानवी, गीतांजलि, आरूज फातिमा व रिद्धिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक अभिषेक अग्रवाल व अंकित अग्रवाल ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया तथा दीपावली पर्व के महत्त्व के बारे में बच्चों को समझाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापकों बिलाल अहमद, उमंग, उजमा, आयशा, गुलफशां, शैली समीक्षा, महजबीं, माहीन, वर्षा व सुभाष आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।