फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नौ साल की बच्ची के साथ शारीरिक शोषण का प्रयास

Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नांगलसोती। पड़ोसी युवक ने एक बालिका को घर में अकेले पाकर उसके साथ शारीरिक शोषण का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नांगल थाने में तहरीर सौंपी। महिला का आरोप है कि रविवार की शाम वह अपने पड़ोस में गई हुई थी और उसका पति फेरी के काम से बाहर गया था। घर पर उसकी नौ वर्षीय पुत्री अकेली थी। उसी समय पड़ोस का युवक घर में घुसा और उसकी पुत्री के साथ जबरन शारीरिक शोषण करने का प्रयास करने लगा। बच्ची के पिता के मौके पर पहुंचने पर युवक जब्बाद वहां से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर मामले की शिकायत की तो आरोपी के पिता और उनके भाई ने बच्ची के परिजनों से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सहित उसके पिता और उनके भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें