फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन पहले ही हुआ था पीड़िता का निकाह, कोल्ड ड्रिंक में दिया था नशीला पदार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षा विभाग में रामपुर जिले में बाबू के पद पर तैनात बताया जा रहा है।
शेरकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती मंगलवार को मुरादाबाद गई थी। देर शाम बिजनौर लौटने के लिए वह बस में सवार हुई। तभी उसके बराबर वाली सीट पर बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी का रहने वाला शहजाद आलम आ बैठा, जो कि उसे बातें करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उससे कहा कि अब रात हो गई है वह उसके घर ठहर जाए। आरोपी रात में उसे अपने घर ले गया। अपने घर ले जाकर आरोपी युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखे से शराब पिलाने का भी आरोप है। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का गला घोंट कर हत्या करने का भी आरोपी ने प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवती ने उसका डटकर मुकाबला किया और शोर मचाया। तभी मोहल्ले में गश्त कर रही पुलिस शोर सुनकर आरोपी के घर पहुंच गई और उसे दबोच लिया। मामले की सूचना पीड़िता के घर वालों को भी दी गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शहजाद आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें