फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - जिले में जांची जाएंगी हाईस्कूल, इंटर की 6,50,000 कॉपियां

Wed, 15 Mar 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए 2500 से अधिक परीक्षक नियुक्त
विज्ञापन

- मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की करीब 6,50,000 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। मूल्यांकन केंद्रों को परीक्षकों की संख्या भी मिल गई है। उपनियंत्रकों ने व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन एक अप्रैल तक अर्थात 15 दिन चलेगा। जिले में आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर तथा बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर अर्थात बीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड द्वारा आवंटित संकलन केंद्रों से मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 20 विषयों की कॉपियां जांची जाएंगी। तीनों केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप मंगलवार की देर रात व बुधवार को आ गई है। उपनियंत्रकों, परीक्षकों के बैठने, परीक्षकों द्वारा जांची जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का हिसाब लगाने की व्यवस्था बनाने में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर भेजी गई उत्तर पुस्तिकाएं
आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर मूल्यांकन केंद्र पर 2,50,000 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 95 उप प्रधान परीक्षक तथा 841 सहायक परीक्षक आवंटित हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर मूल्यांकन केंद्र पर 1,84,000 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसके लिए 72 उप प्रधान परीक्षक व 720 सहायक परीक्षक आवंटित हैं। बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर मूल्यांकन केंद्र पर 2,25,000 कापी जांची जाएंगी। कापी जांचने के लिए 76 उप प्रधान परीक्षक व 756 सहायक परीक्षक आवंटित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें