फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूको बैंक के एटीएम को उखाड़ कर चोरी करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात यूको बैंक के एटीएम उखाड़ने की कोशिश की। पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात यूको बैंक के एटीएम को चोरी करने का प्रयास किया। बदमाश एटीएम के शटर में लगे तालों को तोड़कर अंदर घुसे। केबिन में घुसने के बाद बदमाशों ने एटीएम से रुपये चोरी करने का प्रयास किया। जब सफलता नहीं मिली तो बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ की कोशिश की। जैसे ही मामले का पता पुलिस को लगा तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने को डॉग स्क्वायड टीम ने घंटों जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। कोतवाल ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें