फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: थाने का एसएचओ बनकर 81 हजार की ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। फोन पर खुद को एसएचओ बताकर एक व्यापारी से 81 हजार रुपये की ठगी करने का प्रयास किया गया। हालांकि व्यापारी की सतर्कता और सूझबूझ के कारण ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला निवासी नितिन अग्रवाल की घर के नीचे ही नितिन पेंट्स के नाम से दुकान है। नितिन अग्रवाल के अनुसार उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को थाने का एसएचओ बताते हुए 15 कट्टे पुट्टी खरीदने की बात कही और उसका दाम पूछा। व्यापारी द्वारा कीमत नौ हजार रुपये बताने पर आरोपी ने पुट्टी थाने भेजने के लिए कहा और भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजने को कहा।
नितिन ने बताया कि क्यूआर कोड भेजने के कुछ देर बाद आरोपी का फिर कॉल आया। उसने कहा कि उसने गलती से नौ हजार रुपये की जगह 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं और इसका स्क्रीनशॉट भी भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने 81 हजार रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। व्यापारी ने जब अपने बैंक खाते की जांच की तो उसमें कोई भी रकम प्राप्त नहीं हुई थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे भेजने का दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन

इस पर व्यापारी को शक हुआ और उसने आरोपी से कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है, इसलिए 81 हजार रुपये का चेक बनाकर रख दिया है, वह आकर ले जाए। इसके बाद आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया। बाद में व्यापारी को पता चला कि यह ठगी का प्रयास था। व्यापारी की सूझबूझ से 81 हजार रुपये की ठगी होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें