चांदपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चांदपुर डिपो यात्रियों की सुविधा व जरुरत को देखते हुए दो नई बस सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि 14 मार्च से सहारनपुर के लिए दैनिक बस सेवा प्रारंभ होगी, जो चांदपुर से सुबह साढ़े सात बजे रवाना होगी। वहीं सहारनपुर से वापसी का समय दोपहर दो बजे निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त चांदपुर डिपो सुबह सवा पांच बजे मुरादाबाद के लिए भी एक नई बस सेवा शुरू कर रहा है। इन सेवाओं से क्षेत्रीय यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, खासकर सहारनपुर और मुरादाबाद जाने वालों को। रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो यात्रियों की सुविधा को देखते हुए और अन्य बसों को भी संचालन करने का प्रयास किया जाएगा।