फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हमलावरों ने पहले बाइक रुकवाई, फिर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर

Fri, 19 Aug 2022 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

हमलावरों ने पहले बाइक रुकवाई और फिर युवक को गोली मार दी। घायल युवक के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। वहीं गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी गई। हाथ मे गोली लगने से घायल हुए युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित ने पास के गांव के पांच व्यक्तियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शिवाला कलां थाने के गांव लोदीपुर मिलक निवासी साजिद (25) शुक्रवार की शाम चार बजे गांव से बाइक द्वारा नूरपुर आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह ग्राम पनहेड़ी के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच व्यक्तियों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर फायर झोंक दिया। गोली साजिद के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक साजिश नाकाम: ज्वेलर्स को लूटने से पहले ही मुठभेड़ में दबोचे गए चार बदमाश, असलहा हुआ बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची शिवाला कलां पुलिस ने उसे सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक, उसकी पास के गांव सेला निवासी एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। उसी ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे गोली मारी है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
 
शिवाला कलां प्रभारी निरीक्षक शिवदीन ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें