फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत पर गए चाचा-भतीजों पर हमला, एक की मौत

Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
pic
विज्ञापन
बिजनौर। खेत पर गए चाचा और दो भतीजों पर सिसौना गांव के रहने वाले आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें चाचा राहुल की ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों भतीजे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गांव में जातीय संघर्ष की आशंका में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गांव खैरपुर निवासी राहुल (30) ने सिसाैना गांव की आबादी के पास ठेके पर जमीन लेकर फसल बो रखी थी। सोमवार की शाम शाम राहुल अपने भतीजे रजत और शुभम पुत्रगण हरिराज के साथ बाइक के द्वारा सिसौना गांव के पास स्थित खेत पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उक्त खेत के पास ही किसान सहकारी समिति का कार्यालय भी है। यहां सिसौना गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी नोकझोंक हो गई। कुछ ही देर में हमलावर पक्ष की सूचना पर कई लोग वहां आ गए। जिन्होंने तीनों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। धारदार हथियार से किए गए वार के चलते राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों भतीजे हमले में गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने ही मृतक के परिवार और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने दो घंटे तक हंगामा किया। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे तक शव को घटनास्थल से उठने नहीं दिया। सूचना मिलने ही मौके पर एसपी अभिषेक झा, सीओ राजेश सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें