फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गाली-गलौज करने से मना करने पर हमला, छह घायल

Thu, 23 Oct 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शराब के नशे में हंगामा और गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। सरिया और धारदार हथियारों से किए गए वार में छह घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव घुड़ियापुर निवासी आशो पत्नी संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे अंकुर, सुनील और मोहित निवासी बवनपुरा उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। जिन्हें गाली गलौच करने से मना किया। उस वक्त आरोपी चले गए मगर कुछ देर बाद तीनों आरोपी 10 से 15 अज्ञात लोगों के संग आए। जिन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में बलविंदर सिंह (30), संजीव कुमार (35), अमर सिंह (35), सपना (30), रामेंद्र (38), अमित और शगुन घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अंकुर, मोहित और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। सीओ गौतम राय ने बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जिनके पास से दो सरिया बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें