पुलिस गिरफ्त में संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
आकिब और मैजुल के साथ वीडियो में था उवैद
इसके बाद एटीएस के खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक को निलंबित और सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप को हटा दिया गया था। साथ ही उक्त जांच को फिर से खोला गया। नजीबाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार ने नांगल पुलिस के सहयोग से फिर से विवेचना की। सामने आया कि उक्त वीडियो में आकिब और मैजुल के साथ साथ सऊदी में रहने वाला आजाद निवासी इनामपुरा और उवैद भी जुड़े थे।
अब पुलिस ने उवैद और जलाल हैदर उर्फ समीर को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद सामने आया कि मामला खुलने के बाद उवैद ने आजाद से संपर्क साधा। आजाद ने नेपाल चले जाने की सलाह दी ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। साथ ही आकिब ने दो पाकिस्तानी हैंडलरों के नंबर दिए थे जिनसे उवैद ने बात की। उवैद ने पाकिस्तानी हैंडलरों से कहा था कि नेपाल से सऊदी तक जाने की व्यवस्था करा देना।
यह भी पढ़ें: अपने ही हाथों से तोड़ रहे सपने: 'खून-पसीने से सींची दुकानें, आज खुद चला रहे हथौड़ा'; मजबूर हुए मेरठ के व्यापारी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला