पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर निकाली अटल युवा संकल्प यात्रा
अफजलगढ़/नगीना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल युवा संकल्प यात्रा निकाली। यात्रा बादीगढ़ से प्रारंभ होकर अफजलगढ़ पहुंच कर संपन्न हुई जहां उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर जयंती मनाई गई।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बादीगढ़ से अटल युवा संकल्प यात्रा निकाली। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा बादीगढ़ से मानियावाला, कासमपुरगढ़ी, उधोवाला, जिक्रीवाला होते हुए अफजलगढ़ पहुंची। जहां से बस स्टैंड मेन बाजार सब्जी मंडी होते हुए डाक बंगले पर पहुंच कर संपन्न हुई। इस मौके पर अंकित कुमार, मुकेश शर्मा, डॉक्टर तेजपाल सिंह, प्रशांत सिंह, देशराज सिंह, देवेंद्र चौहान, योगेंद्र चौहान, अनिकेत, अजय कुमार, मणि चौहान, उदित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं नगीना में वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सेक्टर प्रभारी भाजपा नेता अमित गुप्ता के डीवीएम इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर सेक्टर संयोजक सोहन सैनी, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, डॉक्टर भूपेश चौहान, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, नगर अध्यक्ष मोहित गोयल, इंजीनियर अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अस्पताल में आए मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, युवा भाजपा नेता रोहित रवि, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल कय्यूम राईन, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, अभिषेक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।