फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आठ मार्च को होगी अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित हो गई है। पात्र विद्यार्थी बिजनौर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आठ मार्च को परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों को 100 अंक का प्रश्नपत्र हल करना होगा।
विज्ञापन



परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा छह से 12 तक की निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए मंडल स्तर पर बिलारी तहसील के गांव पीपली में अटल आवासीय विद्यालय बना हुआ है। यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम है। बिजनौर में इस योजना के तहत श्रमिकों के करीब 400 बच्चों के आवेदन आए थे। इनमें से कक्षा छह और नौ के लिए 225 बच्चें पात्र पाए गए। पात्र विद्यार्थी आठ मार्च को होने वाली प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले विद्यार्थी पांच और छह मार्च को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से प्रवेश पत्र ले सकते हैं। जीजीआईसी में प्रवेश परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से शाम बजे तक आयोजित होगी। श्रम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में अभ्यार्थी को ओएमआर सीट भरने के लिए काला या नीला वॉल पेन लाना जरूरी है। इन दो रंग के अलावा किसी अन्य रंग का पेन अभ्यार्थियों को नहीं लाना है।
अटल आवासीय विद्यालय योजना की प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को जीजीआईसी बिजनौर में होगी। विद्यार्थी विभाग के कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह सरकार की अच्छी योजना है।....कृष्ण कुमार गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें