धामपुर के ग्राम मिलक जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद। स्रोत वीडियोग्रैब
- फोटो : झोपडी में लगी आग बुझाता युवक।
बिजनौर, धामपुर। थाना क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों चोरों की दहशत से ग्रामीणों की ओर से रात में पहरा दिया जा रहा है। चोरों से बचाव के लिए रात्रि पहरे को लेकर ग्राम मिलक जहांगीराबाद में रविवार देर रात गांव के दो पक्षों में पहरा देने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट की वीडियो मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि गांवों में चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए मिलक जहांगीराबाद गांव में रात को पहरा दिया जा रहा है। आरोप है कि रात्रि पहरा लगाए जाने पर गांव निवासी रहीस ने पहरा देने से मना कर दिया। जिस पर ग्राम प्रधान पति सूर्यकांत शर्मा और रहीस के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि ग्राम प्रधान ने युवक पर लाठी से हमला कर दिया। रहीस को काफी चोटें आईं हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।