फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट के आसिफ ने आदमखोर तेंदुए को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट के आसिफ ने आदमखोर तेंदुए को मारा
विज्ञापन

शेरकोट। उत्तराखंड के रानी खेत स्थित ग्राम रैली में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को शेरकोट के नवाब शादबिन आसिफ ने मार गिराया। तेंदुए ने रविवार को एक बुजुर्ग एवं उसकी गाय को मार डाला। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

डीएफओ ने परमिट जारी कर नगर के मोहल्ला शेखान निवासी मरहूम नवाब आसिफ विकार के बेटे नवाब शादबिन आसिफ (सैफी) से संपर्क कर उन्हें रानीखेत बुलाया। जिस पर नवाब शादबिन आसिफ (सैफी) 10 मार्च की रात 12 बजे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। उसी रात से आदमखोर तेंदुए की तलाश में जंगल में गश्त करते हुए एक मचान बनाकर बैठ गए। बृहस्पतिवार देर रात आदमखोर तेंदुआ मचान के पास घूमता दिखाई दिया। आसिफ (सैफी) ने बंदूक से गोली मारकर उसे ढेर कर दिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ अल्मोड़ा ने शाद बिन आसिफ (सैफी) का शुक्रिया अदा कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें