अशोक चौधरी बने होली समिति के अध्यक्ष
नूरपुर। होली पर नगर में निकाले जाने वाली शोभायात्रा के लिए पुरानी समिति में फेरबदल करते हुए सर्वसम्मति से अशोक चौधरी को होली समिति का अध्यक्ष चुना गया है। समिति में 14 संरक्षक समेत करीब 50 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित बैठक में सत्यवीर गुप्ता, ओम प्रकाश चंद्रा, उमेश कर्णवाल, धर्मेंद्र जोशी, अजयवीर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, निर्मल जैन, हरभजन सिंह अमन, जेडी शर्मा को संरक्षक, अशोक चौधरी अध्यक्ष, ओमकार सिंह एवं कपिल चौधरी महामंत्री, चेतराम सिंह, हरीश यादव, मुकेश भुइयार, जागेश कुमार, अवतार सिंह, रवि घाघट, सुरेंद्र पाल को मंत्री, अभय शर्मा, प्रमोहन सिंह, संजय सैनी, केके शर्मा, गंगाराम सिंह, लालजी यादव, पवन यादव को उपाध्यक्ष, सरदार राजेंद्र भाटिया कोषाध्यक्ष, सचिन चौधरी मीडिया प्रभारी एवं नीरज गौड़ को पुरोहित के रूप में चुना गया।
इसके अतिरिक्त राजीव गुप्ता, विशेष राणा, नीरज चंद्रा, प्रणय मनु गुप्ता, मुकुल गुप्ता, अंकित जोशी, सोमपाल सिंह, शैलेंद्र वर्मा, सत्यम जोशी, प्रेमपाल रवि, अंकित जोशी आदि को सदस्य चुना गया है।