फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष और गौरव जिले की टॉप टेन सूची में पाया स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष और गौरव जिले की टॉप टेन सूची में पाया स्थान
विज्ञापन

धामपुर। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया गया कि उनके विद्यालय का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में पंजीकृत सभी 218 में से 215 ने परीक्षा दी। हाईस्कूल में आशीष कुमार व गौरव फर्तियाल ने 600 में से 524-524 अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है, जबकि हिमांशु कुमार 522 और सूरज कुमार ने 518 अंक पाकर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया है। आशीष कुमार और गौरव फर्तियाल बिजनौर जिले की टॉप टेन सूची में शामिल है। इंटर परीक्षा में कपिल चौहान ने 500 में से 418 अंक पाकर कालेज टॉप किया है, जबकि अभय कुमार 411 अंक पाकर दूसरे नंबर पर और आदित्य कुमार 405 अंक पाकर तीसरे स्थान , गौरव राज 404 अंक पाकर चौथे और अनुराग सिंह ने 403 अंक पांचवां स्थान हासिल किया है।
गौरव इंजीनियर और आशीष आर्मी अफसर बनकर करना चाहते हैं देश सेवा
धामपुर। राम गोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर के टॉप टेन सूची में शामिल छात्र गौरव फर्तियाल का कहना है कि उनका लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। वह इंटर में विज्ञान वर्ग में मैथ विषय में इसी विद्यालय से पढ़ाई करना चाहता है। उनके पिता लाल सिंह जीआईसी में बाबू हैं। दो भाई और एक बहन है। गौरव भाई बहनों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हाईस्कूल में टॉप टेन सूची में शामिल आशीष कुमार का कहना है कि वह आर्मी में अफसर बन कर देश की सेवा करना चाहता है। पीपलसाना निवासी आशीष कुमार दो भाइयों में बड़े हैं। उनके पिता नृपेंद्र सिंह ने पेशे से किसान हैं। उनके पिता की मंशा है कि उनका बेटा पढ़ लिखकर आर्मी में अफसर बन देश की सेवा करे। मां डिंपल चौहान गृहणी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें